फरीदाबाद, दिसम्बर 28 -- फरीदाबाद। साइबर थाना एनआईटी ने प्रीपेड टास्क के नाम पर ठगी करने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने एक महिला से 6.52 लाख रुपये ठग लिए थे। दोनों को जयपुर से पकड़ा गया है। पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक फरीदाबाद पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ कार्रवाई करते हुए यह सफलता हासिल की है। साइबर थाना एनआईटी की टीम ने विपिन चौहान और धर्मराज बैरवा को राजस्थान के जयपुर जिले से गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों की उम्र 20 से 22 वर्ष के बीच है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सैनिक कॉलोनी निवासी एक महिला ने साइबर थाना एनआईटी में शिकायत दी थी। महिला के पास व्हाट्सएप पर घर बैठे पैसे कमाने का मैसेज आया था। इसके बाद उसे एक टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ा गया। वहां ठगों ने प्रीपेड टास्क के नाम पर निवेश करने को कहा और अलग-अलग किस्तों में महि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.