चंदौली, दिसम्बर 22 -- पीडीडीयू नगर। नन्द बॉक्सिंग एकेडमी की प्रीति पटेल राज्यस्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी। चंदौली एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन के जिला महासचिव कोच कुमार नन्दजी ने बताया कि जिले से प्रीति पटेल 51 किलो भार वर्ग में लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्पोर्ट्स स्टेडियम में 21 से 24 दिसम्बर तक आयोजित सीनियर महिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भाग लेंगी। प्रीती पटेल वाराणसी में आयोजित 13 दिसम्बर को मंडल स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल प्राप्त कर इस राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुई थी। प्रीति पटेल का लखनऊ में होने वाले राज्यस्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में चयन होने पर जिला बॉक्सिंग संघ की जिलाध्यक्ष बिनीता अग्रहरि और साथी बॉक्सिंग खिलाड़ियों ने भी बधाई देते हुए राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में जीत के लिए शुभकामनाएं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.