नई दिल्ली, सितम्बर 19 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। हाई कोर्ट ने शुक्रवार को निर्देश दिया कि पत्रकार प्रिया रमानी के खिलाफ पूर्व केन्द्रीय मंत्री एमजे अकबर द्वारा दायर मानहानि मामले को सुनवाई के लिए विशेष पीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए। विशेष पीठ वर्तमान व पूर्व सांसदों/विधायकों से संबंधित मामलों की सुनवाई करती है। न्यायमूर्ति मनोज कुमार ओहरी की पीठ ने आदेश पारित करते हुए कहा कि यह मामला एक पूर्व सांसद से जुड़ा है। अब यह मामला 15 अक्तूबर को न्यायमूर्ति रविन्द्र डुडेजा के समक्ष आएगा। यह अपील निचली अदालत के 17 फरवरी 2021 के उस फैसले को चुनौती देते हुए दायर की गई है जिसमें अकबर द्वारा यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर दायर आपराधिक मानहानि मामले में प्रिया रमानी को बरी कर दिया गया था। रमानी 2018 में भारत के मीटू आंदोलन के दौरान अकबर पर आरोप लग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.