पिथौरागढ़, नवम्बर 6 -- धारचूला। हिमखोला निवासी प्रिया बिष्ट ने जंतु विज्ञान विषय में पीएचडी की उपाधि हासिल की है। उन्हें बीते दिनों राष्ट्रपति ने उपाधि प्रदान की। उन्होंने प्रो.डॉ. सीएस नेगी के मार्गदर्शन में पीएचडी की डिग्री हासिल की। प्रिया के पिता शेर सिंह आर्इटीबीपी में निरीक्षक के पद से सेवानिवृत हुए हैं, और उनकी माता जानकी देवी गृहणी है। उन्हें पीएचडी की उपाधि मिलने पर क्षेत्र में खुशी की लहर है। ब्लॉक प्रमुख मंजुला बुदियाल ,पालिका अध्यक्ष शशि थापा सहित अन्य लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...