नई दिल्ली, फरवरी 12 -- प्रिया सचदेवा कपूर ने दिल्ली हाईकोर्ट में अपनी ननद मंधीरा कपूर स्मिथ व पॉडकास्ट होस्ट पूजा चौधरी के खिलाफ 20 करोड़ रुपये के हर्जाने की मांग करते हुए एक दीवानी मानहानि का मुकदमा किया है। प्रिया कपूर का आरोप है कि पॉडकास्ट, इंटरव्यू, सोशल मीडिया पोस्ट व दोबारा प्रकाशित किए गए ऑनलाइन सामग्री के जरिए उनके बारे में दिए गए बयानों से उनके सम्मान को बहुत नुकसान हुआ है। उन्हें भावनात्मक परेशानी हुई है। हाईकोर्ट के साधारण मूल नागरिक अधिकार क्षेत्र के तहत दायर इस मामले में प्रिया कपूर ने 20 करोड़ रुपये के हर्जाने की मांग की है। प्रिया कपूर ने यह भी आग्रह किया कि प्रतिवादियों को उनके खिलाफ मानहानि वाली सामग्री को प्रकाशित या फैलाने से स्थाई रोक लगाई जाए। उन्होंने कहा कि इस सामग्री को डिजीटल, सोशल व मीडिया प्लेटफार्म से हटाने के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.