प्रयागराज, फरवरी 20 -- प्रियांशु व अनंत बने टैलेंट ऑफ द ईयर:::फोटो है। -ईश्वर शरण में 'द टैलेंट लीग 2के26' का शानदार रहा दूसरा दिन - दूसरे दिन प्रतिभागियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज में आयोजित 'द टैलेंट लीग 2के26' प्रतियोगिता के दूसरे दिन शुक्रवार को प्रतिभागी छात्र-छात्राओं के बीच जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। इलाहाबाद विश्वविद्यालय से संबद्ध विभिन्न महाविद्यालयों से आए प्रतियोगियों ने उम्दा प्रदर्शन किया। प्रो. आनंद शंकर सिंह ने विद्यार्थियों को आशीर्वचन देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रतियोगिता के परिणामों में योग वर्ग में मांसी राय ने प्रथम, अंजली ने द्वितीय और कृतिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। एकल अभिनय में अनंत पांडेय प्रथम एवं शिखा वर्मा द्वितीय रहीं। क्विज मे...