प्रयागराज, फरवरी 20 -- ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज में आयोजित 'द टैलेंट लीग 2के26' प्रतियोगिता के दूसरे दिन शुक्रवार को छात्र-छात्राओं के बीच जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। इलाहाबाद विश्वविद्यालय से संबद्ध विभिन्न महाविद्यालयों से आए प्रतियोगियों ने उम्दा प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के योग वर्ग में मांसी राय ने प्रथम, अंजलि ने द्वितीय और कृतिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। एकल अभिनय में अनंत पांडेय प्रथम, शिखा वर्मा द्वितीय रहीं। क्विज में श्याम मोहन और स्वकविता प्रस्तुति में संजना पांडेय को प्रथम स्थान मिला। डिबेट में अनुपम मौर्य प्रथम और खुशी सोनी द्वितीय रहीं। रील मेकिंग में आभा राठौर, श्वेता और वैभव ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जबकि शॉर्ट फिल्म में कौस्तुभ और वैभव को सम्मानित किया गया। आर्ट एंड क्राफ्ट में आयुष और प्रिया वर्मा प्रथम, अर्...