सहारनपुर, जनवरी 30 -- गीता ज्ञान संस्कार एकेडमी में कक्षा 11 के छात्र-छात्राओं ने इंटर के छात्र-छात्राओं के लिए फेयरवेल पार्टी की। सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच प्रियांशी शर्मा मिस फेयरवेल व केशव गर्ग को मिस्टर फेयरवेल चुना गया। शुभारंभ प्रबंधक राकेश तायल, उमेश गोयल, नीरज अग्रवाल, सुनील गर्ग, प्रधानाचार्य संजय गुप्ता व शुभम गुप्ता ने दीप प्रज्जवलित कर किया। वक्ताओं ने सभी बच्चों को भविष्य में अपने संस्कारों के साथ जीवन भर प्रगति पथ पर अग्रसर होने का आर्शीवाद दिया। मिस्टर हैंडसम नंदप्रीत व हैंडसम ब्यूटीफुल आस्था नामदेव चुनी गई। श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। मंच संचालन गरिमा, भूमि, सृष्टि, सिद्धी, उर्वशी, त्रिशू, व कानिका ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.