वाराणसी, मई 17 -- वाराणसी। सुबह-ए-बनारस आनंद कानन की ओर से अस्सी घाट पर शुक्रवार को हुई घाट संध्या में युवा कलाकारों ने भरतनाट्यम की भावपूर्ण प्रस्तुति की। प्रियांशी सिन्हा और देवांशी अग्रवाल ने पुष्पांजलि, गणेश स्तुति के बाद पारंपरिक भरतनाट्यम अल्लारिपु को भंगिमाओं और मुद्राओं को अभिव्यक्त किया। हरिभजन और शिव स्तुति पर भी नृत्य प्रभावी रहा। कलाकारों को प्रमाणपत्र डॉ. अक्षत शर्मा ने प्रदान किया। संचालन डॉ. प्रीतेश आचार्य ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...