देवघर, जून 17 -- देवघर, प्रतिनिधि। मोहनपुर थाना क्षेत्र के बांक गांव में हुए प्रियंका कुमारी हत्याकांड को लेकर अब मृतका के परिजनों पर दबाव और धमकियों का सिलसिला शुरू हो गया है। घटना के पांच दिन बीतने के बाद भी एक महिला आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है। अब इस फरार आरोपी ने गांव के एक युवक के माध्यम से मृतका के पिता संतोष कुमार मंडल को धमकी दिलवाते हुए केस वापस लेने की बात कही है। पीड़ित पिता संतोष मंडल ने बताया कि आरोपी महिला की ओर से कहा गया है कि यदि केस वापस नहीं लिया गया, तो गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। यहां तक कि उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी गई है। इस धमकी के बाद संतोष मंडल और उनका परिवार दहशत में है। उन्होंने इस बारे में तुरंत मोहनपुर थाना में शिकायत दी है और सुरक्षा की मांग की है। अब तक केवल दो गिरफ्तारी: प्रियंका कुमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.