अल्मोड़ा, मई 28 -- ब्लॉक के ग्राम पंचायत रतखाल निवासी प्रियंका राणा भारतीय सेना में मिलेट्री नर्सिंग ऑफिसर के रुप में चयनित हुई हैं। प्रियंका अब मिलेट्री नर्सिंग सर्विस में लेफ्टिनेंट पद पर चंडीगढ़ कमांड हॉस्पिटल में अपनी सेवाएं देंगी। प्रियंका के पिता केशव सिंह राणा दिल्ली की एक संस्था में कार्यरत हैं और माता नीलम राणा गृहणी है। उनके दादा स्व. दान सिंह राणा ने भी भारतीय सेना में अपनी सेवाएं दी थी। चाचा पूरन सिंह वर्तमान में सेना में तैनात हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...