भदोही, जनवरी 7 -- भदोही, संवाददाता। कांग्रेसी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (सांसद) के जन्म दिन पर मैराथन का आयोजन किया जाएगा। तीन सौ मीटर दौड़ प्रतियोगिता को लेकर कांग्रेसजनों ने बुधवार को सदलूबीर बाजार में बैठक की। जिलाध्यक्ष वसीम अंसारी ने कहा कि प्रतियोगिता में ढ़ाई सौ धावकों का पंजीकरण किया जाएगा। दौड़ अभोली ब्लॉक के राम नगर से गोपीपुर तक आयोजित होगी। जिसमें मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सचिव एवं छत्तीसगढ़ सरकार के पूर्व मंत्री राजेश तिवारी तथा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव अनिल यादव रहेंगे। इस मौके पर रमाशंकर बिंद, सुरेश चौहान, शिव पूजन मिश्रा, सुबुकतगीन अंसारी, शमशीर अहमद, सुमित शुक्ला, संदीप कुमार दुबे, मृत्युंजय सिंह आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...