बुलंदशहर, जनवरी 13 -- कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद प्रियंका गांधी का जन्मदिन सोमवार को जिला कांग्रेस ने जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान के नेतृत्व में मलका पार्क में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केक काटकर एक-दूसरे को मुबारकबाद दी। बैंड-बाजे की धुन पर कांग्रेसियों ने उत्साहपूर्वक नृत्य किया और एकदूसरे को मुबारकबाद दी। कांग्रेसियों ने प्रियंका गांधी के स्वस्थ होने, दीर्घायु होने की कामना की। प्रियंका गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेसियों ने एकजुट होकर नफरत के खिलाफ और सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ संघर्ष करते रहने का संकल्प लिया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने कहा कि प्रियंका गांधी महिलाओं, नौजवानों, किसानों, गरीबों और शोषित-वंचित वर्गों की सशक्त आवाज़ हैं। उन्होंने सदैव अन्याय और अत्याचार के खिलाफ मजबूती से संघर्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.