पटना, सितम्बर 21 -- कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की पहली चुनावी सभा 26 सितंबर को मोतिहारी में होगी। उसी दिन प्रियंका पटना में महिलाओं के साथ संवाद भी करेगी। कांग्रेस कार्यसमिति की विस्तारित बैठक में भाग लेने प्रियंका गांधी 24 सितंबर को पटना पहुंचेगी। इससे पहले पूर्णिया, मोतिहारी या खगड़िया में किसी एक जगह उनकी सभा प्रस्तावित थी। अब मोतिहारी को हरी झंडी मिल गई है। मोतिहारी के गांधी मैदान में दोपहर 1 बजे उनकी सभा प्रस्तावित है। उसके बाद पटना के कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में महिलाओं के साथ संवाद करेंगी। राहुल की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान भी प्रियंका गांधी दो दिवसीय दौरे पर बिहार आई थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...