लखनऊ, जनवरी 12 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। कांग्रेस महासचिव और वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के जन्मदिन पर सोमवार को प्रदेश कांग्रेस के पिछड़ा वर्ग विभाग ने दस सूत्रीय कार्यक्रमों की घोषणा की। कैसरबाग स्थित गांधी भवन प्रेक्षागृह में परिवर्तन प्रतिज्ञा दिवस का आयोजन हुआ। पिछड़ा वर्ग विभाग के चेयरमैन मनोज यादव ने कहा कि अतिपिछड़े समाज को हिस्सेदारी देने के लिए हम नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के हाथों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। मनोज ने कहा कि उत्तर प्रदेश की प्रभारी रहते हुए प्रियंका गांधी द्वारा सामाजिक न्याय के दिखाए रास्ते पर संगठन को आगे बढ़ाएंगे। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए डॉ. अनिल जयहिंद ने कहा कि देशभर के सभी संवैधानिक संस्थाओं और संसाधनों में ओबीसी समाज को आबादी के अनुपात में हिस्सेदारी के लिए पार्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.