भागलपुर, फरवरी 4 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। जोगसर थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला प्रियंका और तातारपुर थाना क्षेत्र के उर्दू बाजार स्थित लॉज में रहकर पढ़ाई करने वाले छात्र विशाल के आत्महत्या मामले में संबंधित थाना में यूडी केस दर्ज किया गया है। विशाल के पिता प्रमोद यादव के बयान पर तातारपुर और प्रियंका की मां के बयान पर जोगसर थाना में केस दर्ज किया गया है। प्रियंका के शव का सोमवार की शाम और विशाल के शव का सोमवार की ही रात पोस्टमार्टम कराया गया था। प्रियंका ने सुसाइड नोट लिखकर छोड़ा था, जिससे पता चला था कि उसका पति से विवाद चल रहा था। उसी वजह से उसने छह महीने के बेटे को छोड़ मौत को गले लगा लिया था। उधर विशाल के दोस्तों ने बताया था कि उसका एक लड़की से प्रेम संबंध था। उसी वजह से उसने आत्महत्या की। विशाल के मोबाइल की जांच किए जाने की बात पुल...