धनबाद, जनवरी 16 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता वासेपुर का कुख्यात प्रिंस खान महीनों बाद फिर से एक बार वीडियो के जरिए सामने आया। गुरुवार को वायरल हुए एक वीडियो में वह फहीम खान के खलेरे भाई शेर खान को खुली धमकियां दे रहा था। उसने कहा कि वह भी वासेपुर के गैंगस्टर व अपने मामा फहीम खान के जेल से बाहर निकलने की राह देख रहा है। वह दिखाएगा कि असली गैंगवार क्या होता है। शेर खान को हड़की देते हुए कहा कि फहीम के जेल से बाहर आने के बाद वासेपुर में नरसंहार होगा। वीडियो में प्रिंस खान यह भी कह रहा है कि 'क्या सोच रहा है प्रशासन पकड़ लेगा, जिस दिन प्रशासन पकड़ेगा, उस दिन खुद को गोली मार लेंगे...। कानून का हाथ अभी इतना लंबा नहीं हुआ है कि मेरे तक पहुंच जाए, हम तो खुला चैलेंज कर रहे हैं पकड़ कर दिखाओ हमको, आओ न दुबई, मिल रहे हैं दुबई में...। वीडियो के बीच-बीच ...