धनबाद, नवम्बर 3 -- धनबाद/जमशेदपुर, हिटी पूरे राज्य में कुख्यात बन चुके प्रिंस खान और सुजीत सिन्हा गिरोह पर तीन जिलों की पुलिस संयुक्त रूप से कार्रवाई करेगी। गिरोह पर शिकंजा कसने के लिए तीनों जिलों की पुलिस ने हाथ मिलाया है। धनबाद, रांची और जमशेदपुर पुलिस ने संयुक्त अभियान शुरू किया है। तेजतर्रार पुलिस अफसरों की विशेष टीमों को गिरोह के नेटवर्क को तोड़ने, फंडिंग स्रोतों की जांच करने और फरार शूटरों की गिरफ्तारी का जिम्मा सौंपा गया है। हाल के दिनों में धनबाद, जमशेदपुर और रांची के कारोबारियों को मिली धमकियों की जांच तेज की गई है। जमशेदपुर के कारोबारी हरेराम सिंह से रंगदारी मांगने और उनके घर पर फायरिंग की घटना के बाद पूरे कोयलांचल और रांची के बाद कोल्हान क्षेत्र में गिरोह की जड़ें खोदी जा रही हैं। इसी कड़ी में गिरोह के दो गुर्गों को पुलिस ने दब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.