जमशेदपुर, नवम्बर 3 -- राज्य के चर्चित प्रिंस खान-सुजीत सिन्हा गैंग पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। रांची, धनबाद और जमशेदपुर पुलिस ने संयुक्त अभियान शुरू किया है। तीनों जिलों की विशेष टीमों को गिरोह के नेटवर्क को तोड़ने, फंडिंग स्रोतों की जांच करने और फरार शूटरों की गिरफ्तारी का जिम्मा सौंपा गया है। यह कार्रवाई कारोबारी हरेराम सिंह से रंगदारी मांगने और उनके घर पर फायरिंग की घटना के बाद तेज हुई है, जिसने पूरे कोल्हान और राजधानी क्षेत्र में सनसनी फैला दी थी। जमशेदपुर में नया केस, रिमांड पर होंगे दोनों गैंगस्टर जमशेदपुर पुलिस ने प्रिंस खान और सुजीत सिन्हा के खिलाफ नया मामला दर्ज किया है। अधिकारियों के अनुसार, दोनों को जल्द ही रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी, ताकि रंगदारी और फायरिंग की साजिश से जुड़े तथ्यों का खुलासा किया जा स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.