धनबाद, फरवरी 11 -- धनबाद। वासेपुर के कुख्यात प्रिंस खान सहित उसके अन्य भाई गोपी खान के विरुद्ध लगातार हो रही कुर्की जब्ती व कुर्की के इश्तेहार से बचने के लिए उसकी मां नासरीन खातून ने कोर्ट का सहारा लिया है। नासरीन ने अपने बेटों को वासेपुर स्थित घर और जमीन से कानूनी रूप से बेदखल करने का कोर्ट से अनुरोध किया था। सिविल जज जूनियर डिवीजन शिवानी शर्मा ने 10 अक्तूबर-2025 को नासरीन के वाद को स्वीकार किया था। कतरास पुलिस ने एक दिन पहले प्रिंस खान की घर कुर्की का इश्तेहार चिपकाया तो नासरीन ने कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए प्रशासन से शिकायत की। नासरीन के वकील ने बताया कि नासरीन ने अपने बेटे प्रिंस खान, गोपी खान, बंटी खान और गोडविन खान को अपने वासेपुर स्थित घर व जमीन की संपत्ति से बेदखल कर दिया है, इसलिए उसके घर पर कुर्की का इश्तेहार चिपकाना कानून ...