धनबाद, फरवरी 13 -- धनबाद। गैंग्स ऑफ वासेपुर के कुख्यात प्रिंस खान के गुर्गे किशन खान उर्फ तस्लीम खान को पुलिस ने रांची से गिरफ्तार किया। गुप्त सूचना पर टेक्निकल टीम की मदद से पुलिस ने रांची में दबिश दी और किशन को धर दबोचा। समाहरणालय स्थित जिला पुलिस मुख्यालय में जानकारी देते हुए सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने बताया कि रांची से गिरफ्तार कर किशन खान को बरवाअड्डा थाने लाया गया, जहां पूछताछ में उसने प्रिंस खान के साथ अपनी संलिप्तता स्वीकार की। बताया कि प्रिंस खान के आपराधिक कार्य और गिरोह के सदस्यों को रंगदारी की मांग करने के लिए व्यवसायियों के मोबाइल नंबर उपलब्ध कराना, अपराधियों को शेल्टर देना, उन्हें पैसों से मदद करना और साथ ही प्रिंस खान के रंगदारी के पैसे को जमीन और अन्य व्यवसाय में निवेश करता था। सिटी एसपी ने बताया कि किशन खान की निशानदे...