धनबाद, अप्रैल 18 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता वासेपुर के कुख्यात प्रिंस खान के चार गुर्गों को धनबाद पुलिस की स्पेशल टीम ने हिरासत में लिया है। चारों की निशानदेही पर पुलिस की कई टीमें धनबाद और आसपास के जिलों में छापेमारी कर रही है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार तक पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लग सकती है। लड़कों को शहर के एक थाने में रखकर पूछताछ की जा रही है। डीएसपी लॉ एंड आर्डर नौशाद आलम सहित कई पुलिस अफसर खुद छापेमारी की अगुवाई कर रहे हैं। अलग-अलग टीम बना कर शुक्रवार रातभर छापेमारी की जा रही है। हिरासत में लिए गए लड़कों का संबंध जेल में बंद प्रिंस के भाई और गुर्गों से बताया जा रहा है। उन्हीं के निशानदेही पर पुलिस अन्य गुर्गों को खोज रही है। पुलिस जल्द इस संबंध में खुलासा कर सकती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.