कानपुर, जनवरी 15 -- कानपुर। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन (केसीए) से मान्यता प्राप्त तृतीय स्व. धनेश्वरी देवी मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में गुरुवार को चौथा क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेला गया। जिसमें भारत एकादश ने ग्रेजुएट एकादश को रोमांचक मुकाबले में नौ रन से हराया। प्रिंस की आतिशी शतकीय पारी की बदौलत भारत एकादश ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। मंधना स्थित चंद्रा मैदान में खेले गए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए सलामी बल्लेबाज प्रिंस (133 रन) की पारी की बदौलत भारत एकादश ने 35 ओवर में आठ विकेट पर 265 रन बनाए। गेंदबाजी में बिलाल फिरोज ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार खिलाड़ियों को अपना शिकार बनाया। भारत क्लब की ओर से प्रिंस के अलावा शिवा ने 24 रन, युवराज ने 29 रन, मनु ने 23 रन बनाए। जवाब में ग्रेजुएट एकादश की टीम सलामी बल्लेबाज और घातक गेंदबाजी करने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.