जमुई, नवम्बर 27 -- जमुई । नगर संवाददाता जिला क्रिकेट लीग के अंडर-16 टूर्नामेंट के एक महत्वपूर्ण मुकाबले में शारदा देवी टीम ने टीपीएस को 186 रनों से पराजित कर अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत कर ली। बुधवार को टॉस जीतकर शारदा देवी ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, जो पूरी तरह सही साबित हुआ। टीम ने निर्धारित 40 ओवर में मात्र तीन विकेट खोकर 321 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। शानदार बल्लेबाजी प्रदर्शन में प्रिंस दुबे 134 और आर्यन ने 101 रन बनाकर नाबाद लौटे, जबकि प्रियांशु ने 29 रन का योगदान दिया। टीपीएस की ओर से देवराज, गुरुदेव और निखिल ने एक-एक सफलता पाई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीपीएस की टीम शुरुआत से दबाव में रही और 25.3 ओवर में केवल 135 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। उसकी ओर से ऋषि ने 44 रन और यश ने 27 रन बनाकर कुछ संघर्ष किया, जबकि निखिल ने 8 रन जोड़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.