बिहारशरीफ, जनवरी 13 -- प्रिंस अशोक की श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए सांसद व विधायक फोटो 13 शेखपुरा 01 - समाजसेवी स्व. प्रिंस अशोक को श्रद्धासुमन अर्पित करते राज्यसभा सांसद शंभु शरण पटेल व अन्य। शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। समाजसेवी अशोक कुमार उर्फ प्रिंस अशोक की 12वीं पर कलेक्ट्रेट रोड के एक निजी सभागार में श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन किया गया। इसमें राज्यसभा सांसद शंभु शरण पटेल, लोकसभा सांसद अरुण भारती, विधायक रंधीर कुमार सोनी, पूर्व विधायक विजय सम्राट, पूर्व विधायक सुदर्शन कुमार, वरिष्ठ नेता जीतेंद्र नाथ, लोजपा (आर) के जिलाध्यक्ष इमाम गजाली, अनिल शंकर सिंह, भुवनेश्वर प्रसाद, राहुल कुमार, डीडीसी संजय कुमार, एसडीपीओ डॉ राकेश कुमार, सदर थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार सहित कई लोग शामिल हुए। पुत्र मुकुल कुमार ने बताया कि उनके पिता का निधन एक जन...