नई दिल्ली, फरवरी 9 -- राजस्थान के अलवर जिले से एक बेहद संवेदनशील और झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। अकबरपुर थाना क्षेत्र के निर्भमपुरा गांव में रविवार दोपहर सरकारी शिक्षक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक शिक्षक के पास से चार पेज का सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उन्होंने स्कूल प्रबंधन, शिक्षकों और प्रिंसिपल पर मानसिक प्रताड़ना, कार्य दबाव और अपमान का आरोप लगाया है। शिक्षक का महज पांच महीने बाद रिटायरमेंट होना था। मृतक की पहचान बड्डन लाल बलाई (59) के रूप में हुई है। वह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ढेहलावास, पंचायत समिति उमरेण, जिला अलवर में अध्यापक पद पर कार्यरत थे। घटना रविवार दोपहर करीब 2 बजे की है। शिक्षक ने घर से लगभग 100 मीटर दूर स्थित बाड़े की टीन शेड में फंदा लगाकर आत्महत्या की। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जिला ...