संभल, दिसम्बर 27 -- कैलादेवी थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक और मामला सामने आया है। जहां ठगों ने खुद को स्कूल का प्रिंसिपल बताकर एक ग्रामीण से 10 हजार रुपये ठग लिए। ठगी की जानकारी होते ही पीड़ित ने साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 और थाना पुलिस को सूचना दी है। थाना क्षेत्र के गांव खानुपुरा निवासी श्यौराज सिंह के मोबाइल पर शुक्रवार को एक अनजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने उनके बेटे संजू का नाम लेते हुए कहा कि वह संजू से बात कर रहा है। जब श्यौराज सिंह ने बताया कि वह संजू के पिता हैं और बेटा स्कूल गया है। तो कॉल करने वाले ने खुद को स्कूल का प्रिंसिपल बताया। ठग ने कहा कि गलती से उनके बेटे के खाते में कुछ हजार रुपये ट्रांसफर हो गए हैं। साथ ही उसने अपने बेटे के इलाज का हवाला देते हुए पैसे की तत्काल जरूरत बताई और उन्हीं पैसों में से कुछ रुपये वापस...