मोतिहारी, जुलाई 4 -- मोतिहारी। फैमिली कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश से जमुई के जिला जज बने संदीप सिंह ने बुधवार को अपना पदभार जिला जज देवराज त्रिपाठी को सौंप दिया । न्यायाधीश को अपराह्न में जिला जज देवराज त्रिपाठी की अध्यक्षता में समारोह आयोजित कर उन्हें विदाई दी गई। कार्यालय कर्मियों ने भी उनके कक्ष में विदाई दी । श्री सिंह 2 वर्ष पूर्व एडिशनल जिला जज से प्रिंसिपल जज के रूप में योगदान किए थे । उच्च न्यायालय के अधिसूचना अनुसार मोहम्मद इसरार अहमद अगले प्रिंसिपल जज के रूप में योगदान लेंगे ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.