अमरोहा, मार्च 24 -- गंगेश्वरी ब्लॉक क्षेत्र के व्यायाम शिक्षक एवं निरयावली भूड़ के प्रधानाध्यापक के जहर खाने के मामले में दो सहायक अध्यापकों और शिक्षामित्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। कार्रवाई पिता की तहरीर पर हुई है। प्रधानाध्यापक एवं गंगेश्वरी ब्लॉक के व्यायाम शिक्षक के पद पर तैनात सैदनगली निवासी वैभव गुप्ता ने शुक्रवार को बीआरसी केंद्र चंदनपुर में जहर खा लिया था। इससे पहले वैभव ने विभागीय वाट्सएप ग्रुप पर पोस्ट डाली थी, जिसमें स्कूल के दो सहायक अध्यापक और शिक्षामित्र पर प्रताड़ित करने के कारण जहर खाकर जान देने की बात कही थी। वैभव को रहरा सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल पहुंचकर बीएसए, तहसीलदार व प्रभारी निरीक्षक अमरोहा देहात ने प्रधानाध्यापक के बयान दर्ज किए, जिसमें अतिरिक्त कक्ष निर्माण में कमीशन मांगने को लेकर प्रत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.