हरदोई, फरवरी 23 -- मल्लावां। कस्बा समेत आसपास के क्षेत्र में पान मसाला निर्धारित प्रिंट रेट से अधिक कीमत पर बेचे जाने से उपभोक्ताओं में नाराजगी है। उन्होंने प्रशासन से जांच कर कार्रवाई की मांग की है। पान मसाला उपभोक्ता अनुराग, अशोक, छोटू और अनिल कुमार ने जिलाधिकारी से मांग की है कि अंकित मूल्य से अधिक बिक्री करने वालों के खिलाफ संबंधित अधिनियम के तहत छापेमारी कर कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि उपभोक्ताओं को राहत मिल सके। स्थानीय लोगों के अनुसार पांच रुपये मूल्य पाउच पर दर्ज है, लेकिन सात रुपये में बेचा जा रहा है। वहीं दस रुपये में मिलने वाला मसाला, जो पहले चार पाउच में मिलता था, अब तीन पाउच में दिया जा रहा है। छोटे व्यापारियों का कहना है कि उन्हें कमला पसंद का एक पैकेट 250 रुपये में मिल रहा है, जबकि उस पर प्रति पाउच पांच रुपये अंकित है। ऐसे मे...