गढ़वा, फरवरी 21 -- कांडी। प्रखंड अंतर्गत कांडी-मझिआंव मुख्य सड़क स्थित होंडा शोरूम के सामने शुक्रवार को देवरानी ऑफसेट प्रिंटिंग वर्क्स नामक एक दुकान का उद्घाटन किया गया। कांडी पंचायत मुखिया विजय राम, स्वयं सेवी संस्था दृष्टि युथ ऑर्गेनाइजेशन के प्रधान सचिव शशांक शेखर ने संयुक्त रूप से फीता काटकर उक्त दुकान का विधिवत उदघाटन किया। उससे पूर्व पंडित बालेश्वर मिश्रा के द्वारा मंत्रोचारण के साथ विधि-विधान से पूजा अर्चना कराई गई। वहीं प्रोपराइटर राकेश कुमार ने कहा कि झोला, डी कट बैग, शादी कार्ड, केश मेमो, विजिटिंग कार्ड, जन्मोत्सव कार्ड व गृह प्रवेश कार्ड बनाए जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...