मुजफ्फर नगर, फरवरी 22 -- कोतवाली क्षेत्र के एक स्कूल के प्रिंटर में जहरीला सांप निकलने से हडकंप मच गया। प्रिंटर को स्कूल से बाहर निकाल कर सांप को काफी मशक्कत के बाद भगाया गया। प्रिंटर में साप निकलने की सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हो गई। हिन्दुस्तान वीडियो वायरल की पुष्टी नहीं करता है। न्यू सैंट मेरी स्कूल के दफ्तर में कर्मचारी काम कर रहे थे। कर्मचारी दफ्तर में रखे प्रिंटर से कुछ कागजात निकालने के लिए पहुंचा तो उसमे से कुछ आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर कर्मचारी ने बारीकी से जांच की तो उसमे जहरीला सांप नजर आया। प्रिंटर में सांप घुसा होने की सूचना से दफ्तर में हडकंप मच गया। कर्मचारियों ने सावधानी से प्रिंटर को स्कूल से बाहर फेंक दिया। काफी मशक्कत के बाद सांप को प्रिंटर से निकाला गया। कर्मचारियों ने सांप के बारे में वन विभाग के कर्मचारियों को ...