वाराणसी, फरवरी 19 -- वाराणसी। प्राथमिक विद्यालय चांदपुर में गुरुवार को जर्मनी निवासी एनआरआई अमित भदौरिया की तरफ से बच्चों को स्टेशनरी प्रदान की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रश्मि त्रिपाठी और सहायक अध्यापिका कल्पना तिवारी ने किया। बच्चों को प्रदान की गई स्टेशनरी में नोटबुक, ड्राइंग कॉपी, स्टेशनरी पाउच में पेन, पेंसिल, स्केल, इरेज़र, शार्पनर, और कलर किट हैं। इस दौरान शत प्रतिशत उपस्थिति के साथ परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को भी मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...