आजमगढ़, फरवरी 15 -- आजमगढ़। तहबरपुर में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की रविवार को एक बैठक हुई। इस दौरान संघ की जिले के सभी ब्लाकों की समीक्षा किए जाने का निर्णय लिया गया। संगठन के जिलाध्यक्ष अभिमन्यु यादव ने बताया कि 16 फरवरी को बीआरसी पल्हना पर ब्लॉक इकाई,कार्य समिति एवं संघर्ष समिति की समीक्षा बैठक की जाएगी। बैठक में अभियान से संबंधित जानकारी दी जाएगी। इसी क्रम में 17 फरवरी को तहबरपुर, 18 फरवरी को तरवां,19 फरवरी को अहरौला, 20 फरवरी को मार्टीनगंज की तिथि निर्धारित की गई है। इसी तरह से सभी 22 ब्लॉक की समीक्षा होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.