फतेहपुर, फरवरी 10 -- फतेहपुर। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला महामंत्री विजय त्रिपाठी ने बताया कि शिक्षकों के प्रति सरकार की मंशा साफ नहीं दिख रही है। जयंत चौधरी केंद्रीय राज्य मंत्री भारत सरकार द्वारा संसद में दिए गए प्रश्न के उत्तर में यह कहना कि सभी शिक्षकों को टेट पास करना अनिवार्य है, टेट एक अनिवार्य योग्यता है, यह दर्शाता है कि सरकार की मंशा शिक्षकों के प्रति साफ नहीं है। सरकार की मिली भगत से यह व्यवस्था लागू की जा रही है। जिससे शिक्षकों में गहरा रोष व्याप्त हो रहा है। उन्होंने बताया कि आज यानि बुधवार को शिक्षकों का समूह केन्द्रीय राज्यमंत्री जयंत चौधरी का पुतला दहन करेगा और इस व्यवस्था के खिलाफ विरोध दर्ज कराएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.