मऊ, मार्च 25 -- मधुबन। फतहपुर मंडाव ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय गांगेवीर के बच्चों ने मिर्जापुर के विंध्याचल में विंध्यवासिनी धाम, काली खोह मन्दिर, विंडम फॉल एवं वाराणसी के कैथी में मारकंडेय महादेव का शैक्षिक भ्रमण किया। विद्यालय के इस शैक्षिक भ्रमण की बस को रविवार को सभासद प्रतिनिधि गोविन्द यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शैक्षिक भ्रमण के दौरान मिर्जापुर में एसएचओ राणा प्रताप यादव एवं उनकी टीम का सहयोग बहुत ही सराहनीय एवं प्रशंसनीय रहा। उन्होंने सभी बच्चों के लिए मिष्ठान, चिप्स एवं पानी बोतल की व्यवस्था की। सभी अध्यापकों, सभासद, बस चालक को अंगवस्त्रम तथा श्रीमद्भागवत गीता पुस्तक देकर सम्मानित भी किया। बच्चों ने वापसी में कैथी के मारकंडेय महादेव मंदिर का भ्रमण किया। शैक्षिम भ्रमण में सभासद प्रतिनिधि गोविन्द यादव, बच्चों के अभिभावक की त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.