प्रयागराज, जनवरी 9 -- सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रशिक्षित स्नातक (टीजीटी) कला विषय की नई भर्ती में प्राविधिक कला को शामिल करने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग पर प्रदर्शन किया। साथ ही आयोग अध्यक्ष प्रशांत कुमार को संबोधित ज्ञापन उप सचिव और पीआरओ संजय सिंह को सौंपा। प्रतियोगी छात्र प्रतिनिधिमंडल के शीतला प्रसाद ओझा का कहना है कि नई नियमावली में प्राविधिक कला को बाहर कर दिया गया है जिससे एक लाख से अधिक छात्र प्रभावित हो रहे हैं। आयोग से अपील की कि शासन को पत्र भेजकर नियमावली संशोधित करते हुए प्राविधिक कला के छात्रों को शामिल करें। प्रदर्शन में अमित पांडेय, अखिलेश वर्मा, बृजेश सिंह, आलोक सिंह, विशाल सिंह, कीर्ति यादव, रजनी मिश्रा, अंजू लता, पूजा सिंह, शशि यादव, अनीता, अमरजीत यादव, नी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.