धनबाद, दिसम्बर 16 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता झारखंड राज्य चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने राज्य में अनुबंध पर कार्यरत स्वास्थ्य कर्मियों के जीवन बीमा की मांग की है। इसको लेकर संघ के महासचिव संजुत कुमार सहाय ने मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री समेत स्वास्थ्य विभाग को मांग पत्र भेजा है। सहाय ने कहा है कि भारत सरकार की आरओपी (रिकरिंग ऑपरेशनल प्लान) में स्वास्थ्य कर्मियों के लिए जीवन बीमा का प्रावधान मौजूद है। बावजूद राज्य में इसे लागू नहीं किया जाना चिंताजनक है। मांग पत्र में सहायक ने कहा है कि झारखंड में एनएचएम, एनयूएचएम सहित अन्य योजनाओं के अंतर्गत हजारों स्वास्थ्य कर्मी कार्यरत हैं। ये दिन-रात आम जनता को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में जुटे रहते हैं। इसमें एएनएम, जीएनएम, सीएचओ, एमपीडब्ल्यू, सहिया, सहिया साथी एवं अन्य पारा स्वास्थ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.