रांची, जनवरी 1 -- रांची, संवाददता। नववर्ष के आगमन पर शहर के मंदिरों में गुरुवार को आस्था का विहंगम दृश्य दिखा। नए साल की शुरुआत लोगों ने ईश्वर की पूजा-अर्चना और उनके दर्शन के साथ की। शहर के लगभग सभी बड़े मंदिरों में आस्था का मेला लगा। पिकनिक स्थलों पर जाने से पहले हर किसी ने पहले मंदिर में जाकर पूरे विधि-विधान के साथ भगवान के चरणों में माथा टेका। हर किसी ने अच्छे स्वास्थ्य, सुख, शांति और समृद्धि की ब्रह्मांड के पालनहार से प्रार्थना की। बाद में रांची और इसके आसपास के इलाकों के पर्यटकस्थलों पर अपार भीड़ उमड़ी। मंदिरों में प्रभु दर्शन के लिए लोग घंटों तक कतार में खड़े रहे। युवा, बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग श्रद्धा के साथ पूजा करते नजर आए। धुर्वा स्थित जगन्नाथ मंदिर, पहाड़ी मंदिर, सुरेश्वर धाम, खाटू श्याम मंदिर सहित शहर के सभी छोटे-बड़े मंदिरों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.