गढ़वा, फरवरी 19 -- भवनाथपुर, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के सिंदुरिया पंचायत अंतर्गत टाउनशिप स्थित सेल के आवासीय परिसर में आयोजित दो दिवसीय प्रार्थना प्रार्थना सभा को लेकर उत्पन्न विवाद के बाद स्थानीय थाने की पुलिस सहित पंचायत प्रतिनिधि पहुंचे जहां पर लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। यह घटना बुधवार की है। मालूम हो कि सिंदुरिया पंचायत के टाऊनशिप स्थित सेल के आवासीय परिसर में रह रहे कैलान निवासी अजय यादव के आवास में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष एकत्रित होकर प्रार्थना सभा में शामिल हुए थे। लोगों की माने तो प्रार्थना सभा के नाम पर कथित रूप से धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था। उसमें कुछ बाहरी से लोग भी आए हुए थे। उसी सूचना पर एएसआई जगबंधु महतो पुलिस बल के साथ स्थल पर पहुंचे। उपस्थित लोगों से पूछताछ की। मौके पर कुछ धार्मिक पुस्तकें भी रखी मिलीं जबकि...