बस्ती, जनवरी 14 -- बस्ती, निज संवाददाता। राजकीय उच्चतर माध्यिक विद्यालय सिकंदरपुर में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह को लेकर प्रार्थना-सभा में विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा को लेकर शपथ दिलाई गई। इस दौरान यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी गई। प्रधानाचार्य ने बताया की सड़क सुरक्षा को लेकर सभी को जागरुक होने के साथ ही अन्य लोगों में भी जागरुकता लाना बहुत जरूरी है, जिससे सड़कों पर हो रहे हादसे को रोका जा सके। उन्होंने बताया कि बाइक चलाते समय हेलमेट अवश्यव पहने। सड़क सुरक्षा को लेकर स्कूल में चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...