चंदौली, दिसम्बर 28 -- इलिया। स्थानीय थाना पर समाधान दिवस का आयोजन शनिवार को थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह की देखरेख में किया गया। जिसमें इलिया कस्बा में भूमि से संबंधित तथा जिगना में आपसी मारपीट से संबंधित कुल तीन प्रार्थना पत्र पड़े। जिसमें थानाध्यक्ष ने दोनों पक्षों को बुलाकर आपसी बातचीत के जरिए सभी मामले का मौके पर ही निस्तांतरण करा दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...