गया, मार्च 9 -- कोंच प्रखंड के मध्य विद्यालय जमालपुर में प्रार्थना का वीडियो वायरल करने को लेकर एक शिक्षक के साथ कुछ ग्रामीणों ने मारपीट की। मारपीट की घटना में शिक्षक अजय प्रसाद ने आंती थाने में शिकायत दर्ज करायी है। आंती थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने शिक्षक के साथ मारपीट की घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि नौ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गयी है। उन्होंने कहा कि मामले का अनुसंधान किया जा रहा है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि मध्य विद्यालय जमालपुर में कार्यरत एक शिक्षक ने प्रार्थना का वीडियो बनाया था। वीडियो बनाने व वायरल को लेकर गांव के कुछ लोग नाराज थे। प्रार्थना का वीडियो वायरल को लेकर कुछ ग्रामीणों ने शिक्षक अजय प्रसाद के साथ मारपीट की है। प्रभारी बीईओ डॉ. अभय रमण ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। कार्रवाई की जाएगी।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.