गिरडीह, फरवरी 10 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। सिरसिया स्थित बीएनएस डीएवी पब्लिक स्कूल में सोमवार को बाल वाटिका (ईईडीपी) का विधिवत उद्घाटन नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने फीता काटकर किया। मंत्री के आगमन पर विद्यालय के प्राचार्य सचिन गर्ग ने पुष्प गुच्छ एवं शॉल भेंट कर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ डीएवी के वैदिक परंपरा के अनुरूप हवन यज्ञ के साथ किया गया। जिसमें मंत्री, प्राचार्य शिक्षकगण, अभिभावकगण एवं अन्य गणमान्य अतिथियों ने अपनी सहभागिता निभाई। इस अवसर पर कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के लिए ब्लेसिंग सेरमनी का भी आयोजन किया गया था। मौके पर मंत्री सुदिव्य ने विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिकाधिक वृक्ष लगाने का आह्वान किया। इस दौरान मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि प्रारंभिक शिक्षा बच्चों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.