प्रयागराज, मई 24 -- संघ लोक सेवा आयोग नई दिल्ली की ओर से रविवार को होने जा रही सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2025 के लिए जिले में निर्धारित 104 केंद्रों पर 1725 कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक पीएन सिंह ने सभी कक्ष निरीक्षकों को निर्देशित किया है कि रविवार को सुबह सात बजे निर्धारित परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होकर परीक्षा कराने में सहयोग करें। 580 शिक्षकों को आरक्षित रखा गया है। प्रारंभिक परीक्षा रविवार को सुबह 9:30 से 11:30 और 2:30 से 4:30 बजे तक दो सत्रों में कराई जाएगी। प्रयागराज में 41364 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.