सहरसा, दिसम्बर 31 -- सहरसा हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ ने राज्यव्यापी आह्वान पर नियोजित शिक्षकों के प्रोन्नति एवं स्थानांतरण करने को लेकर डीईओ कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया। मंगलवार को धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता करते जिला अध्यक्ष निरंजन कुमार ने कहा कि 20 वर्षों से राष्ट्र की मुख्यधारा शिक्षा प्रदान करने वाले नियोजित शिक्षक विभाग के उदासीन रवैये के कारण नियम होने के बाबजूद प्रोन्नति एवं स्थानांतरण पाने से वंचित है। सरकार सिर्फ शिक्षकों की समस्या समाधान करने की डपोरशंखी व्यानबाजी करते हैं। उन्होंने कहा कि बिहार पंचायत नगर निकाय प्रारंभिक शिक्षक नियोजन नियमावली 2006 के यथा संशोधित नियमावली 2012 एवं 2020 के कंडिका क्रमशः15 तथा 16 में निहित प्रावधान होने के बावजूद वर्षों से काम करने वाले नियोजित शिक्षकों को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.