मुजफ्फरपुर, जनवरी 13 -- सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। बरियारपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर उच्च माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को प्रायोगिक परीक्षा देने गए छात्र की पिटाई करने का आरोप शिक्षकों पर लगाया गया है। इस मामले को लेकर गौरीहार मन गांव निवासी छात्र रोहित कुमार के पिता नंदकिशोर सिंह ने बरियारपुर थाना में आवेदन दिया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनका पुत्र राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रतिराजपुर में नामांकित है। वह इंटर विज्ञान की प्रायोगिक परीक्षा देने गोपालपुर स्कूल में गया था। वहां परीक्षा केंद्र के अंदर का फोटो और वीडियो स्थानीय ग्रुप पर किसी अज्ञात ने बनाकर डाल दिया। इसका आरोप मेरे पुत्र पर लगाकर प्रधानाध्यापक और शिक्षकों ने पिटाई कर दी। इससे वह जख्मी हो गया। परीक्षा देकर जब घर लौटकर आया तो उसने इसकी जानकारी दी। उच्च माध्यमिक व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.