पलामू, फरवरी 13 -- मेदिनीनगर। झारखंड अधिविद्य परिषद् (जैक) की मैट्रिक व इंटरमीडिएट की प्रायोगिक परीक्षा 25 फरवरी से प्रारंभ होकर नौ मार्च तक संचालित होगी। प्रायोगिक परीक्षा का मैटरियल जैक प्रबंधन ने जिला को उपलब्ध करा दिया है। पलामू के जिला शिक्षा पदाधिकारी सौरभ प्रकाश ने सभी केंद्राधीक्षकों को प्रायोगिक परीक्षा की मैटेरियल का उठाव मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय (जिला स्कूल) परिसर से स्वयं अथवा केंद्राधीक्षक स्तर से प्रतिनियुक्ति कर्मी से कराने का निर्देश दिया है। उन्होंने सभी केंद्राधीक्षकों को ससमय प्रायोगिक परीक्षा की मैटेरियल का उठाव करने का निर्देश दिया है। उन्होंने प्रायोगिक परीक्षा में परीक्षार्थियों से पैसे लेने की शिकायत मिलने पर संबंधित केंद्राधीक्षकों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...