कानपुर, जनवरी 7 -- कल्याणपुर, संवाददाता। रावतपुर में प्रापर्टी डीलर की पत्नी ने बुधवार देर शाम दुपट्टे के सहारे पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस और फारेंसिक टीम ने जांच पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आनन्द नगर निवासी प्रापर्टी डीलर राकेश तिवारी पत्नी संध्या तिवारी ,तीन बच्चों ,मां और पिता रामबाबू के साथ रहते हैं। बुधवार देर शाम संध्या का शव उसके कमरे में पंखे से लटकता मिला। बड़ी बेटी किसी काम से कमरे में गई तब घटना की बारे में पता चला। घटना की जानकारी के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पाकर पुलिस और फारेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटना स्थल की जांच पड़ताल की। पति राकेश तिवारी ने बताया कि घटना के समय वह घर पर नहीं थे। रावतपुर इंस्पेक्टर मनोज मिश्रा ने बताया कि घटना की वजह अभी ...