बुलंदशहर, मई 28 -- बुलंदशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष डॉ. अंकुर लाठर के निर्देश पर अवैध कॉलोनी और निर्माण के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। अब शिकारपुर में मंगलवार को करीब 27 बीघा में अवैध कॉलोनी को ध्वस्त करने की कार्रवाई की गई। इस दौरान अवैध कॉलोनी में विकसित करने वालों में हलचल मच गई। बीकेडीए सचिव ज्योत्सना यादव ने बताया कि शिकारपुर में तहसील परिसर की बाउंड्रीवाल के रास्ते पर करीब आठ बीघा भूमि पर शुभम सिंघल, गांव सरगांव पर सरस्वती विद्या मंदिर के आगे आनंद कुमार सिंघल द्वारा करीब 15 बीघा भूमि पर और पेट्रोल पंप के निकट करीब तीन से चार बीघा में सचिन जैन द्वारा विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी को जेसीबी से ध्वस्त किया गया। ध्वस्तीकरण की कार्रवाई जेई, ऐई समेत स्टाफ की मौजूदगी में की गई। उन्होंने कहा कि अवैध कॉलोनी में कोई भी भूखं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.